हरिहरगंज : पुलिस-जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत : डीएसपी

पुलिस-जनता चौपाल में सुनी गई लोगों की समस्याएं

Palamu : हरिहरगंज नगर पंचायत के भगत तेंदुआ स्थित काली मंदिर परिसर में गुरुवार को पुलिस-जनता चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार ने की, जबकि संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया. चौपाल में नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि पुलिस-जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत, किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या सामाजिक अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को देने की अपील की.

थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है. इसके तहत थाना क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों को सौंपी गयी है. संबंधित पुलिसकर्मी स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास करेंगे.

चौपाल के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था, यातायात, नशाखोरी सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया. पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और जनता के साथ विश्वास का रिश्ता कायम करना है.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील रवि, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, एसआइ अविनाश कुमार, कुमार सौरव, समाजसेवी सत्येंद्र मेहता, सनोज गुप्ता, प्रमोद रवि, वार्ड पार्षद पवन कुमार, बृजनंदन साव, त्रिपुरारी राम, महताब आलम, मुखिया संदीप यादव, जितेंद्र पासवान, शंभू सिंह, कलीम शाह, आबिद हुसैन, राजेश शौंडीक, सत्येंद्र भुईयां, अखिलेश मेहता, विनोद पासवान, शीलू सिंह, रेशमा ठाकुर, परीखा पासवान अविनाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!