हाइवा वाहन का ब्रेक हुआ फेल,दूसरे हाइवा से टकराया एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
PALAMU : नावाबाजार थाना क्षेत्र के पड़वा मोड़ के पास दो हाइवा वाहन के बीच टक्कर में एक हाइवा वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता खराब होने के कारण अचानक हाइवा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिसके कारण हाइवा वाहन एक दूसरे हाइवा वाहन से टकरा गई। जिसमें दुर्घटनाग्रस्त हाइवा वाहन में सवार ड्राइवर फस गया।

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वहान में फंसे ड्राइवर को निकलवा कर उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल भेज दिया है। जहां घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों वाहन एक ही कंपनी के थे।रास्ता खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।




