हुसैनाबाद : अवैध शराब के साथ एक तस्कर अरेस्ट

Palamu : पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जपला ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कारवाई करते हुए काफी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रभारी के निर्देशानुसार, उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा और उनके दल ने गाड़ी संख्या-63557 अप में सघन तलाशी अभियान चलाया।

मोहम्मदगंज और कोशिआरा स्टेशनों के बीच कोच संख्या ER 262064 की जांच के दौरान, दल को लावारिस हालत में तीन जूट के बोरे मिले, जिनमें 330 बोतल अवैध देसी शराब भरी थी। इसी कोच के दूसरे गेट के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान रोहतास (बिहार) निवासी सागर कुमार के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरों से 210 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जब्त की गई कुल 540 बोतलों (138 लीटर) की अनुमानित कीमत 24,310 रुपये है, जिन पर केवल झारखंड में बिक्री के निर्देश अंकित थे। आरपीएफ ने जब्ती की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी और अवैध शराब को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उत्पाद अधीक्षक, पलामू को सौंप दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!