
हुसैनाबाद पुलिस ने 1.50 करोड़ रुपए का लगभग तीन क्विंटल गांजा किया बरामद।
Dr.Satendra Kumar Chandel
Palamu : दिनांक 25.07.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त एवं विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक संख्या UP-14 FT-6583, जो बिहार की ओर से आ रहा है जो जपला होते हुए छत्तरपुर की ओर जाने वाला है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर लाया जा रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
छापेमारी दल के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं संदिग्ध वाहन की धर-पकड़ हेतु ग्राम गमहरिया के पास जपला-छत्तरपुर मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान प्रारंभ कर संदिग्ध वाहन की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाने लगी। वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध वाहन संख्या UP-14 FT-6583 को आते देख पुलिस बल की तत्परता से ट्रक को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डाले में विशेष रूप से बनाए गए लकड़ी के गुप्त चैंबर से प्लास्टिक के 10 बोरे में छिपाकर रखा गया कुल 320 किलोग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर गाड़ी सहित जप्त किया गया। बरामद कुल 320 किलोग्राम अवैध गांजा की गुणवत्ता को देखते हुए खुदरा बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपया से अधिक आंकी जा रही है। वास्तविक मूल्य का आकलन अनुसंधान के क्रम में आगे किया जायेगा।

मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट (DD Kit) से परीक्षण करने पर बरामद मादक पदार्थ गांजा (Cannabis) के लिये पॉजिटिव पाया गया। वाहन चालक नाम राजेश यादव, उम्र-45 वर्ष, पिता शंकर यादव, पता-मदनपुर, थाना छत्तरपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या- 167/26, दिनांक -26.07.26, धारा 20(b)(ii)(C) /25/29 NDPS ACT के अंतर्गत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। तथा कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है।
प्रारंभिक अनुसंधान से यह प्रतीत होता है कि यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से संबंधित है। बरामद गांजा के स्रोत, गंतव्य तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान एवं छापेमारी जारी है। तथा शीघ्र ही अन्य महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
गिरफ्तारी
ट्रक संख्या UP-14 FT-6583 के चालक राजेश यादव, उम्र-45 वर्ष, पिता शंकर यादव, पता-मदनपुर, थाना छत्तरपुर, जिला पलामू।
- (01) प्लास्टिक के 10 बोरे में बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन-320 किलो ग्राम।
- (02) ट्रक संख्या UP-14 FT-6583
छापेमारी दल में शामिल सदस्य* - (01) श्री दिव्यांश शुक्ल (भा०पु०से०) अनु०पु०पदा० हुसैनाबाद
- (02) चंदन कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद
- (03) पु०अ०नि० राजू कुमार गुप्ता, देवरी ओ०पी० प्रभारी
- (05) पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, लठिया पिकेट प्रभारी
- (06) पु०अ०नि० छत्रधारी कुमार, हुसैनाबाद थाना
- (07) पु०अ०नि० संतोष कु० दास (अनुसंधानकर्ता)
- (08) हुसैनाबाद सशस्त्र बल एवं स्थानीय चौकीदार – 2/16 अमित कुमार ,पलामू पुलिस आमजनो से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध एकजुट हों तथा सुरक्षित समाज का निर्माण करें।


