हुसैनाबाद में अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा आधा दर्जन व्यक्ति घायल
PALAMU : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बाजार एरिया में रविवार की सुबह ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक अपने ई रिक्शा पर सवारियों को बैठाकर हुसैनाबाद बाजार से छतरपुर की ओर लेकर जा रहा था।इसी बीच बाजार में टेंपो नियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।बताते चले की इन दिनों ई रिक्शा लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।क्योंकि ई-रिक्शा पर ई रिक्शा चालक समानता से अधिक सवारी बैठा ले रहे हैं।जिसके कारण यह घटना घटित हो रही है।वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने परिवहन पदाधिकारी से इस तरह के ई रिक्शा चालकों पर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।




