हुसैनाबाद में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप, नेताओं ने खोला मोर्चा

होम डिलीवरी शुल्क हड़पने और सिलेंडर की कालाबाजारी का दावा, आंदोलन की चेतावनी

हुसैनाबाद (पलामू) : स्वामी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर भारती कुमारी चौधरी पर उपभोक्ताओं के शोषण का गंभीर आरोप लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती और बसपा नेता शेर अली ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एजेंसी पर इंडियन ऑयल के नियमों की अनदेखी करने और गैस वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है।नेताओं का कहना है कि एजेंसी होम डिलीवरी के नाम पर प्रति सिलेंडर ₹19.50 अतिरिक्त वसूलती है, लेकिन जब उपभोक्ता खुद गोदाम से सिलेंडर उठाते हैं तो यह राशि वापस नहीं की जाती। आरोप यह भी है कि ग्राहकों से कोड लेकर होम डिलीवरी दिखा दी जाती है, जबकि सिलेंडर बाद में अधिक कीमत पर होटलों को बेच दिए जाते हैं।


प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि 25 अप्रैल को पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम गौरांग महतो समेत कई अधिकारियों ने एजेंसी को नियम के अनुसार गैस वितरण का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक स्थिति नहीं बदली।वहीं, एजेंसी संचालक द्वारा प्रतिदिन पांच सिलेंडर मांगने के आरोप पर अजय भारती और शेर अली ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि इसका प्रमाण नहीं दिया गया तो मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं कराई गई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!