अंबेडकर जयंती पर विवेकानंद पार्क में बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि,उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

लातेहार : 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद पार्क, चंदनडीह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय समाज और संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक सशक्त संविधान दिया और जीवनभर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान ही एक सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है।
इस दौरान डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!