डाल्टनगंज प्लेटफार्म पर गिरकर एक व्यक्ति की मौत
PALAMU : डालटनगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना के बाद जीआरपी थाना की पुलिस प्लेटफार्म पर पहुंचकर प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




