अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संवारा: अमित शाह

Raypur : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड) में आयोजित इस समारोह में उन्होंने राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। शाह ने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संवारा है।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी, जिससे इस क्षेत्र को एक नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा है और आज यह प्रदेश नक्सलवाद के खतरे से लगभग मुक्त हो चुका है। गृह मंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों के योगदान और उनके प्रयासों की जमकर तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि आज पूरा देश नक्सलमुक्त हो चुका है ।उन्होंने विश्वास जताया कि “अगले 10 साल में छत्तीसगढ़ की धरती भी अमीर होगी और यहां के लोग भी अमीर होंगे”। उन्होंने बताया कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 25 गुना बढ़ा है और साक्षरता दर 55 से बढ़कर 80 प्रतिशत पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नक्सलवाद से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ अब विकास और सुशासन के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है।

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा असंवैधानिक सरकारों का समर्थन किया है। शाह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जनता की चुनी हुई सरकार नहीं थी, वहां नक्सलियों ने अपनी समानांतर सरकार चला रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सलियों ने कई निर्दोष पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों को फांसी दी। शाह ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। शाह ने कांग्रेस से संसद को सुचारु रूप से चलने देने और उचित बहस में शामिल होने का आग्रह किया। राहुल गांधी के चैलेंज पर शाह ने कहा कि संसद चलने दीजिए, वहां दो-दो हाथ कर लीजिए।

शाह ने कांग्रेस पार्टी पर संसद को लगातार बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद को बंधक बना रखा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान छत्तीसगढ़ का विकास रुका रहा और नक्सलवाद ने बच्चों का बचपन छीन लिया था। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जो कानून तोड़ेगा, उसे जवाब मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने नकली संसद बुलाकर संसद का अपमान किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कम समय में ही ‘मोदी की गारंटी’ के 70 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा कर दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए ‘बस्तर पंडुम’ और ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसी सांस्कृतिक पहलों का भी उल्लेख किया जो स्थानीय परंपराओं को पुनर्जीवित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से ज्यादा मोदी की गारंटी पूरी हो चुकी है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ टूरिज्म के क्षेत्र में देश में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले 10 साल में यहां की धरती भी अमीर होगी और लोग भी अमीर होंगे। शाह के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी 25 गुना बढ़ा है। अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रही हैं।

इस दौरे के दौरान अमित शाह ने नवा रायपुर में ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का लोकार्पण किया और एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की, जिसके तहत राज्य की लगभग 67.4 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!