अलर्ट ! डीजीपी ने बकरीद को लेकर सभी जिलों को दिए सख्त निर्देश

Ranchi : आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में राज्य की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में राज्यभर के पुलिस अधिकारियों के साथ बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और कई अहम निर्देश जारी किए गए।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अभियान टी कंदसामी, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक बोकारो शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष शाखा चौथे मनोज रतन और नौशाद आलम मौजूद थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में विगत वर्षों में बकरीद और अन्य सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े मामलों के निष्पादन, असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, धार्मिक और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी, जिला और थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक, संयुक्त नियंत्रण कक्ष, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि संवेदनशील और हॉट स्पॉट इलाकों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। जिन जिलों में पहले सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, वहां अतिरिक्त निगरानी रखी जाए।

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलने पर तत्काल सत्यापन कर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पुलिस बलों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्पेशल ड्राइव चलाने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि बकरीद के दौरान राज्य में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!