आजसू पार्टी का युवा सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह 30 अगस्त को

Latehar : बालूमाथ स्थित रोज गार्डेन होटल में 30 अगस्त 2026 को आजसू पार्टी की ओर से युवा सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी।

आजसू पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!