आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में जेएलकेएम के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा 11 सुत्री मांग पत्र
Palamu : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात किया और ग्यारह सुत्री मांग पत्र सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आशुतोष तिवारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष आयशा सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, जिला सचिव विकास यादव, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, सचिन शर्मा, प्रमंडलीय महासचिव सुधांशु पांडे, प्रखंड अध्यक्ष नावा बाजार निरंजन मेहता, धर्मेंद्र कुमार,नगरअध्यक्ष योगेंद्र मंडल,वरीय जिला उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, जिला सचिव जया असलम समेत कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई और उपायुक्त महोदय ने सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रमुख मांगों में भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच हो, दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो, मेधावी अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय का समाधान हो, झारखंड कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जाए, सतबरवा प्रखंड अंतर्गत रेवारातु में पत्थर माइंस को अभिलंब बंद किया जाए, पलामू जिले के सभी प्रखंडों में पहले भ्रष्टाचार को अभिलंब समाप्त किया जाए, पलामू जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए, मेदनीनगर निगम अंतर्गत पूर्व में बने शौचालय पर ताला लटका हुआ है और नए शौचालय की राशि आमंत्रित की गई है, उसे रोका जाए, बिना सुविधा दिए फुटपाथी व्यापारियों से चौघराना नहीं वसूला जाए, जोरकट स्थित टोल को तत्काल बंद किया जाए जब तक रोड कार्य पूरा ना हो, पड़वा प्रखंड स्थित कार्बन फेयर माइंस कार्बन कोल माइंस के मनमानी रवैया को अभिलंब रोका जाए, पलामू जिले की सभी कोल एवं पत्थर में प्रभावित लोगों को नौकरी एवं जमीन की उचित मुआवजा दिया जाना शामिल है।




