इंटर्नशिप के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

Latehar : चंदवा प्रखंड नगर पंचायत में आयोजित इंटर्नशिप प्रोग्राम के शुभारंभ अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी को बनवारी साहू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी, मुखिया एवं पंचायत सचिव आरती सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अंकित तिवारी, वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर शत्रुघ्न मेहता तथा कार्मिक विभाग में वरिष्ठ पद पर कार्यरत प्रवीण सिंह को भी सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत कर्मी प्रिंस गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इंटर्नशिप प्रोग्राम की दो टीमों में खुशी, अभिषेक, कृति, नुसरत, सपना, पूजा, सुमन और मधु ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, नवाचार एवं युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!