इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप छह से

Ranchi : खूंटी जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 एवं 7 नवंबर को टाउन हॉल, खूंटी में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस दौरान युवा खिलाड़ी अपनी कराटे प्रतिभा, तकनीक, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के पहले दिन 6 नवंबर को बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जबकि दूसरे दिन 7 नवंबर को बालक वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 6 नवंबर को अपराह्न 3:30 बजे होगा।वहीं, 7 नवंबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हेजाज असदक ने गुरुवार को बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर कराटे खेल को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसके साथ ही खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी आयोजन का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!