
इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्टअसम में हुआ हादसे का शिकार
Guvahati : असम में इंडियन एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ढोने का काम करता था। हादसे का शिकार हुआ विमान इंडियन एयर फोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था।

हादसा जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया कि असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट एक AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सप्लाई ले जाने के लिए किया जाता था।
यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। साइट पर बचाव कार्य और जांच जारी है। अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है।
इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा, “यह घटना तब हुई जब एयरक्राफ्ट रोरिया इलाके में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर लैंड कर रहा था।




