ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता T20 वर्ल्ड कप

London : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीता है.यह टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 के संस्करण में चैम्पियन बनी. इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) ने एक-एक मौके पर टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की. खास बात यह है कि सोफी मोलिनक्स की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया, जो उसके दबदबे का सबूत है.

रनचेज में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जॉर्जिया वॉल का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया. इसके बाद फोएबे लिचफील्ड और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 100 रनों की साझेदारी कर इंग्लिश टीम को पस्त कर दिया.लिचफील्ड ने 35 बॉल का सामना करते हुए 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं बेथ मूनी ने 10 चौके की मदद से 49 बॉल पर 64 रनों का योगदान दिया. मूनी के आउट होने के बाद एलिस पेरी (नाबाद 13 रन) और एश्ले गार्डनर (नाबाद 3 रन) को जीत के द्वार तक पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने एक-एक कामयाबी हासिल की.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. इंग्लिश टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 5 चौके की मदद से 53 बॉल पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली. वहीं फ्रेया केम्प ने 4 चौके और एक छक्के की सहायता से 28 बॉल पर नाबाद 44 रनों का योगदान दिया.

फ्रेया केम्प और नेट साइवर-ब्रंट के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रनों की साझेदारी हुई. एमी जोन्स (6 रन), डैनी वायट-हॉज (8 रन) और हीदर नाइट (2 रन) का बल्ला इस मैच में नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट झटके.
.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!