करंट लगने से मजदूर घायल, एमएमसीएच में भर्ती

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शदिक चौक स्थित घर में काम करने के दौरान एक मजदूर बिजली की करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान पांकी निवासी कुंदन साव (उम्र 40 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के बारे में घायल मजदूर कुंदन के साथ काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि कुंदन मेदनीनगर स्थित शदिक चौक स्थित एक घर में मजदूरी का काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और मकान मालिक के द्वारा घायल कुंदन कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!