कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बेंगलुरु: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया. शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच काफी समय तक चली खींचतान का अंत पिछले सप्ताह सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ हुआ.सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद बीते 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके इस कदम से दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार के लिए यह पद ग्रहण करने का रास्ता साफ हुआ.

बता दें कि डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न क्षोत्रों के गणमान्य लोगों को भी निमंत्रण भेजा था. अलग-अलग धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ-साथ कनकपुरा के डोड्डालाहल्ली के सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को भी बुलाया गया था.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!