कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

PALAMU : छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे फोरलेन सड़क पर रविवार की सुबह कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में छतरपुर थाना क्षेत्र के बगइया गांव निवासी जालिम भुइयां उम्र 55 वर्ष की मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि संजय यादव का इलाज अभी भी मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह संजय यादव और जालिम भुइयां बाइक पर सवार होकर किसी काम से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने उन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान जालिम भुइयां की मौत हो गई। जबकि संजय यादव का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद छतरपुर थाना की पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद कर चालक फरार बताया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!