किशुनपुर पिकेट प्रभारी ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को किया जप्त
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने बुधवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौप दिया।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि बिना नंबर प्लेट के एक ट्रैक्टर चेतमा गांव की और से नदी से बालू लेकर तस्करी के लिए जा रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने अभियान चला कर अवैध रूप बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।
मौके पर उपस्थित किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध धंधा को पनपने नहीं दिया जाएगा।यदि कोई भी व्यक्ति अवैध धंधा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने किशनपुर पिकेट थाना क्षेत्र के आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति किशनपुर क्रिकेट थाना क्षेत्र में अवैध धंधा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें अवैध धंधा करने वाले लोगो पर पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।



