Palamu S.P ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन 11 बजे से 14 बजे तक थाना परिसर में जनता दरबार लगाने का दिया निर्देश
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी द्वारा ब्लॉक बी के साभागार में जिले के अपराध गोष्ठी का संचालन किया गया।
उक्त अपराध गोष्ठी में पलामू जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और शाखा प्रभारी ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, कांड का अनुसंधान, अपराधियों पर निगरानी, गश्ती दल को प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड़ स्कैन की व्यवस्था, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन, लंबित कांडों का निष्पादन, मादक पदार्थो के अवैध रूप से खरीद बिक्री पर रोक, डायल-112, बीट पुलिसिंग एवं पूर्व माह में दिये गये एजेंडा बिन्दूओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही विगत 10 वषों में जेल से छुटे अपराधकर्मियों विशेषकर लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट, चोरी, गृह भेदन के अभियुक्तों का सत्यापन, निगरानी रखने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।

नई पहल के तहत पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, जो निम्न है :
• सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन 11:00 बजे से 14:00 बजे तक थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं को सुनने एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
• थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप, अस्पताल, स्कूल, होटल, प्रमुख चौक-चौराहों तथा थाना के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर CCTV कैमरा लगवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
• Beat Policing के अनुरूप थानों के कार्यों का सुव्यवस्थित रूप से कार्य-विभाजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पुनः आगामी माह में होने वाली अपराध गोष्ठी में उक्त कार्यो की समीक्षा किये जाने संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया।



