छात्र आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, धरना स्थल पर अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने का निर्देश

आंदोलन चलने तक पूरा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में रहे : स्वास्थ्य मंत्री

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने का कड़ा निर्देश दिया है।

मंत्री ने RIMS के निदेशक और सदर अस्पताल, रांची के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि धरना स्थल पर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की जाए। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

उन्होंने अस्पतालों में 10 बेड का विशेष वार्ड बैकअप के तौर पर तैयार रखने का भी निर्देश दिया है। साथ ही RIMS निदेशक और सिविल सर्जन को नियमित रूप से स्थिति का जायजा लेने तथा इसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बरसात और बीमारियों को लेकर भी विशेष सतर्कता

बरसात के मौसम में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए डेंगू, टाइफाइड, कालाजार और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और डिफॉगिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने को कहा गया है।

बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर

मंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। यदि किसी बच्चे में बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द या प्लेटलेट्स में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई और रेस्क्यू सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आंदोलन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!