कुत्ते ने मासूम बच्ची को काटा, नोएडा प्राधिकरण से कुत्तों को पकड़कने की मांग

नोएडा : थाना बीटा-दो क्षेत्र के परी चौक स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार शाम को कुत्ते ने बच्ची को काट लिया। दो दिन पहले लावारिस कुत्ते ने एक सुरक्षाकर्मी को काटा था। इन घटनाओं से लोगों में रोष है।

सोसाइटी निवासी श्रवण निगम ने बताया कि शुक्रवार शाम एक चार वर्षीय बच्ची सोसाइटी परिसर में खेल रही थी, तभी एक लावारिस कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया। घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी एक सुरक्षाकर्मी पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों का बाहर खेलना और लोगों का सुबह-शाम टहलना भी मुश्किल हो गया है।

सोसाइटी के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लावारिस कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि वे अपने स्तर पर कई कुत्तों का टीकाकरण भी कराते हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संक्रमण का खतरा कम हो सके, लेकिन केवल टीकाकरण से समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने प्राधिकरण से लावारिस कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और सोसाइटी परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!