गढवा : जेटेट का एडमिट कार्ड लेने निकली महिला पुलिसकर्मी से मारपीट

Gadhwa : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की तैयारी के सिलसिले में एडमिट कार्ड की फोटोस्टेट कराने निकली एक महिला सहायक पुलिस शनिवार को मारपीट में घायल हो गयी. घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के अशोक विहार गांव स्थित पुल के समीप की है.

आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने महिला से बदसलूकी की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी. घायल महिला का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है।घायल की पहचान अशोक विहार निवासी जयप्रकाश रवि की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है. वह गढ़वा पुलिस लाइन में सहायक पुलिस के पद पर कार्यरत हैं और जेटेट की परीक्षार्थी भी हैं।परिजनों के अनुसार, शनिवार अपराह्न करीब 3:30 बजे काजल एडमिट कार्ड की फोटोस्टेट कराने के लिए घर से निकली थीं. अशोक विहार पुल के समीप वह अपनी बहन के आने का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवकों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी.

जानकारी देने से इनकार करने पर दोनों युवक बदसलूकी करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने काजल के साथ मारपीट कर दी।घटना के दौरान आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल काजल को सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।घटना के बाद अशोक विहार और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी जा रही है. स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शाम के समय पुल के पास कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और वहां शराब का सेवन भी किया जाता है.

इस रास्ते से छात्राएं ट्यूशन पढ़कर घर लौटती हैं, वहीं महिलाएं भी बाजार आने-जाने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपित युवकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!