गमहेल प्रतिमा स्थापित को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Palamu : मेदिनीनगर शहर के छह मुहान स्थित वसुंधरा गली गमहेल मंदिर में गमहेल बाबा का प्रतिमा स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापित के दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।जिसके बाद बैंड बाजा के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाला गया।इस कलश यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चे उत्साह के साथ भाग लिए।कलश यात्रा गमहेल स्थान से होते हुए कोयल नदी किनारे पहुंचा।वहां से श्रद्धालु जल लेकर गमहेल स्थान पहुंचे।जिसके बाद पुनः विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।

बताते चले कि पहले से यहां पर गमहेल स्थान था जहां लोग पूजा पाठ करते थे।अभी हाल में गमहेल मंदिर का नया निर्माण संजय गुप्ता,जितेंद्र अग्रवाल,अजय विश्वकर्मा सोनू अग्रवाल सीपु सोनी के द्वारा कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गमहेल मंदिर का स्थान छोटा था। लोगों को पूजा पाठ करने में काफी दिक्कत होती थी।जिसे देखते हुए हम सभी लोगों के सहयोग से नया गमहेल मंदिर का निर्माण कराया गया है। ताकि धालुओं को पूजा पाठ करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!