चैनपुर: अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार भेजे गए जेल
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर चैनपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चैनपुर थाना के एसआई रमन यादव ने बताया कि 13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चैनपुर बाजार में कुछ लड़के आपस में मारपीट कर रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आलोक में सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०अ०नि० राम कुमार उपाध्याय एवं सशस्त्र बल थाना से प्रस्थान कर चैनपुर बाजार पहुँचे, तो कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि मारपीट करने वाले लड़के के पास हथियार भी है।इस सूचना पर छापामारी दल का गठन किया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए चैनपुर बाजार में उक्त लड़कों की खोजबीन के क्रम में पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकल से दो लड़के भागने लगे, जिन्हें छापामारी दल द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। भागने का कारण पूछने पर दोनों लड़कों के द्वारा कोई संतोषजनक बात नहीं बताई गई।जिसके बाद विधिवत दोनों लड़कों के शरीर की तलाशी ली गई, जिस क्रम में विशाल कुमार सोनी के कमर से एक देशी कट्टा एवं एक मोबाईल तथा अभिषेक कुमार के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया।
तत्पश्चात बरामद एक देशी कट्टा, दो मोबाईल एवं मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त किया गया एवं दोनों को गिरफ्तार कर जप्त सामानों के साथ थाना लाया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. विशाल कुमार सोनी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- लालमुनी सोनी, सा०- सोनार मुहल्ला, चैनपुर, थाना- चैनपुर, जिला- पलामू।2. अभिषेक कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- महेन्द्र प्रसाद, सा०- सोनार मुहल्ला, चैनपुर, थाना- चैनपुर, जिला- पलामू का नाम शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने1. एक देशी कट्टा,2. मोबाईल- 02,3. स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल रजि० नंबर- JH03AK-9673 बरामद किया है।

छापामारी अभियान में चैनपुर थाना के एसआई रमन यादव,राम कुमार उपाध्याय और चैनपुर थाना के रिजल्ट गार्डन मुख्य रूप से मौजूद थे।





