
चैनपुर: घर से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरताड़ मोहल्ला में एक घर से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया है। युवक की पहचान सेमरताड़ मोहल्ला निवासी तेजू राम के पुत्र पंकज चंद्रवंशी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के द्वारा शव मिलने की सूचना चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों का कहना है कि पंकज चंद्रवंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
सूचना मिलने पर समाजसेवी विजय चंद्रवंशी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक पंकज चंद्रवंशी का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए है।



