चैनपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
Palamu : चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सेमरटांड़ में छापेमारी कर 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान शशि कुमार चंद्रवंशी, पिता बबलू राम के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




