चैनपुर : 256 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ युवक अरेस्ट, कार, 10 हजार रुपया और मोबाइल भी बरामद

Palamu : गत 4 नवंबर को पलामू पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि गढ़वा तरफ के कुछ व्यक्ति एक उजला रंग का कार जिसका रजि०नं० JH24H7207 से भारी मात्रा में मादक पदार्थ का खरीद व बिक्री करते हैं, जो आज बिक्री करने के लिए गढ़वा के तरफ से आने वाले है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्राम किनी पेट्रोल पम्प के पहले शाहपुर गढ़वा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग लगाया।

वाहन चेकिंग के क्रम में गढ़या तरफ से आते हुए एक उजला रंग के कार को रोकने का इसारा किया तो कार चालक कार को तेजी से चलाते हुए भागने लगा। जिसका पिछा करने पर वह मुख्य मार्ग को छोड़ कर सुकरी रोड में भागने लगा। जिसका पिछा कर सुकरी बसती घुसने के पुर्व पकड़ा गया। गाड़ी खड़ा करते ही गाड़ी से उतर कर दो व्यक्ति रात्री में अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए एवं एक व्यक्ति को गाड़ी के साथ पकड़ा गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति का नाम पुछने पर उसके द्वारा अपना नाम चिन्द्र कुमार कहार उर्फ राजा उम्र करीब 24 वर्ष पे० उमेश कहार पता बार्ड नं० 16, सोनपुरवा थाना जिला गढ़वा बताये। तत्पश्वात अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर के द्वारा विधिवत तालाशी लेने पर पकडाये व्यक्ति चिन्द्र कुमार कहार उर्फ राजा के दाहिने पोकेट से उजला पारदर्शी पलास्टीक में दो पैकेट एवं बाँय पोकेट से एक पैकेट में पैक किया हुआ ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ, दाहिने तरफ के पिछले पोकेट से पैसा एवं गाड़ी से चार टच मोबाईल पाया गया। ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ के बारे में पुछने पर पकड़ाए व्यक्ति द्वारा कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया।

बरामद ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ का साथ लाये इलेक्ट्रोनिक तराजू से वजन करने पर उक जप्त पदार्थ का वजन लगभग 256 ग्राम पाया गया। पकड़ाये ब्राउन सुगर के संबध में पूछने पर किसी के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और ना ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया तब पकडाये व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड सं0-229/2026, दिनांक-05.11.2026, धारा-21(c)/25/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है। इस आशय की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने दी।

गिरफ्तारी

  1. चिन्द्र कुमार कहार उर्फ राजा उम्र करीब 24 वर्ष पे० उमेश कहार पता वार्ड नं0 16. सोनपुरवा थाना जिला गढ़वा

जप्त सामानों की विवरणी

  1. प्लास्टिक सहीत लगभग 256 ग्राम ब्राउन सुगर जैसा,
  2. पैसा 200 का 12 (बारह) तथा 100 का 76 (छिहतर) नोट कुल 10000/- (दस हजार रुपये) रुपये
  3. चार टच मोबाईल,
  4. एक उजला रंग का KIA SELTOS चार चक्का गाड़ी जिसका रजि०नं० JH24H7207,
  5. NDPS ACT 1985 की धारा 50 के अंतर्गत नोटिस

छापामारी दल में सामिल

  1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश यादव सदर, मेदिनीनगर
  2. पु०अ०नि० लाल जी (थाना प्रभारी)
  3. पु०अ०नि० राजेश कुमार
  4. पु०अ०नि० रमण यादव
  5. स०अ०नि० मुरारी दास
  6. आ0/350 बिनित कुमार मिश्रा,
  7. आ0/46 राजीव पासवान,
  8. आ0/1538 राज कुमार सिंह
  9. आ0/1643 मुकेश कुमार चौबे
  10. हव0 रोबीन सिंह,
  11. आ0/233 जितेन्द्र कुमार राम,

12.गृ०२०चा0/11249 प्रवीण कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का अंगरक्षक तथा चालक

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!