छठ महापर्व पर हलवाई समाज ने किया निःशुल्क गन्ने का वितरण, व्रतियों में दिखा उत्साह

महुआडांड़ : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे महुआडांड़ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को महुआडांड़ स्थित स्थानीय दुर्गा बाड़ी प्रांगण में हलवाई समाज की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क गन्ने का वितरण किया गया।

छठ महापर्व में गन्ने का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी आस्था और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए हलवाई समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सराहनीय पहल की गई। समाज के सदस्यों ने मिलकर श्रद्धापूर्वक गन्ने का वितरण किया। गन्ना प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं श्रद्धालु पहुंचे।
इस दौरान हलवाई समाज के उपाध्यक्ष बसंत प्रसाद, रामसकल प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, अजित कुमार, आकाश कुमार, सतीश कुमार सहित समाज के कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और वितरण कार्य में अपना सहयोग दिया।
हलवाई समाज की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

समाज के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व आपसी भाईचारे, स्वच्छता, आस्था और सेवा का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा करना समाज के लिए सौभाग्य की बात है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!