PALAMU : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट व ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा छठ व्रतियों के बीच किया गया पूजा सामग्री व साड़ी का वितरण
PALAMU : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी छठ महापर्व के पावन अवसर पर फल, नारियल, साड़ियां और तमाम पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि उपमेयर मनोज सिंह,पूर्व मेयर प्रत्याशी ट्विंकल गुप्ता, ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस , वार्ड पार्षद साहेब सिंह मौजूद रहे ।विवेक वर्मा ,शर्मिला वर्मा, रीता सिन्हा, रानू सिन्हा, लक्ष्य श्रेष्ठ, प्रिती , सौभाग्य सृजन, रानू सिंह और अन्य लोगों के महत्वपूर्ण योगदान से शुक्रवार को महा अभियान संपन्न हुआ।शनिवार और रविवार भी तमाम पूजन सामग्रियों का वितरण होगा।इस महा अभियान का उद्देश्य है कि तमाम जरूरतमंद व्रतियां भी बेहिचक छठ महापर्व कर सकें ।

टीम और जन भागीदारी से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होता है।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस कहा कि छठ महापर्व भारतीय लोक आस्था, प्रकृति, संयम और शुद्धता व पवित्रता का एक अत्यंत पावन पर्व है। इस चार दिवसीय पर्व में तन, मन और परिवेश की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है।क्योंकि यह केवल एक धार्मिक कर्मकांड या पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार, कठोर अनुशासन, समानता और अटूट लोकआस्था का अद्भुत संगम है।




