PALAMU : छठ महापर्व के पावन अवसर पर होटल हॉट लिप्स संचालक के द्वारा छठ व्रतियों के बीच किया गया साड़ी का वितरण

Palamu : मेदिनीनगर शहर के सुदना अघोर आश्रम निवासी होटल हॉट लिप्स के संचालक शह समाजसेवी भूप शेन,भीम सेन और उग्रशेन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया।

मौके पर उपस्थित भीमशेन और अग्रसेन दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ आस्था का महापर्व है. इस खुशी में कोई भी छठ व्रती वंचित नही रहे इसी के उद्देश्य से हमारा परिवार पिछले कई वर्ष से निःसहाय छठ व्रतियों के बीच साड़ी सहित अन्य पूजा सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमलोग जो कुछ जीवन में धन स्वरूप प्राप्त करते हैं उसका कुछ हिस्सा गरीबों में भी बांटना चाहिए जिससे हम सब की खुशी में उनका भी खुशी शामिल हो इसी उद्देश्य से हमारे परिवार द्वारा छठ पूजन करने वाली महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।मौके पर भीम शेन और उग्र शेन ने छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

व्रती महिलाएं कठिन तपस्या कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना सौभाग्य की बात है।

मौके पर चंद्रावती देवी,वार्ड नंबर दो के वार्ड पार्षद सुनील राम, पूर्व डीएसपी श्याम बिहारी मांझी,अनुज ठाकुर,बसंत दुबे, गुप्तेश्वर पासवान,आयुष सिंह, मनोज राम,रवि कुमार,मनीष कुमार,राकेश कुमार सहित अन्य गन्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!