छतरपुर : जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मुरूमदाग गांव निवासी जट्ठु भुइयां की पत्नी पूजा कुमारी उम्र 25 वर्ष रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पूजा कुमारी अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।

जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने पूजा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



