छतरपुर: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हरिहरगंज के युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Palamu : पलामू छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्रा गांव के पास बुधवार की शाम ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी संजय साव के पुत्र सूरज साव के रूप में की गई है।

इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क को जाम मुक्त कराया।

सड़क जाम मुक्त होने के बाद पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।वही स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





