
छतरपुर : डैम में 3 लोग डूबे, एक की मौत, 2 गंभीर
Palamu : पलामू जिला स्थित छतरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग ग्राम निवासी अनुज कुमार पिता भोला यादव सहित 3 लोग शनिवार को बटाने नदी स्थित डैम में स्नान करने गया था।

स्नान करने के दौरान अनुज कुमार डैम में डूब गया और उसकी मौत हो गई। 2 अन्य की हालत गंभीर है। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी होने पर छतरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


