छतरपुर: फोरलेन सड़क पर कार और बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Palamu : छतरपुर के नेशनल हाईवे स्थित फोरलेन सड़क पर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायल संजय यादव (उम्र लगभग 45 वर्ष) जालिम भुइयां (उम्र लगभग 55 वर्ष) दोनों घायल ग्राम बागेया, छतरपुर के रहने वाले है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय यादव और जालिम भुइयां मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर रूप से घायल है ।दोनों घायलों का इलाज छतरपुर अनुमंडल अस्पताल कर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



