छतरपुर में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया एलान : नगर पंचायत के विकास में वित्तीय कमी नहीं आने दी जाएगी

Palamu : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय भवन की स्वीकृति मिलने पर निर्वाचित प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यालय भवन की स्वीकृति

नगर पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण की मंजूरी मिलने से निकाय के कामकाज का संचालन अब और अधिक बेहतर और व्यवस्थित होगा। वित्त मंत्री ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जमीनी हकीकत जानी और घोषणा की कि छतरपुर नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’, उपाध्यक्ष मंजीत यादव, सभी वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया। ​

नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने क्या कहा ?

नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने विश्वास जताया कि सरकार के इस सकारात्मक सहयोग से छतरपुर नगर क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मंजीत यादव, वार्ड पार्षद उमेश कुमार यादव, गुड्डू अंसारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक राज, राम सेवक यादव, आकाश चंद्रा, धीरज चंद्रवंशी, दीपक कुमार, शिव कुमार, पंकज पासवान, मनोज पासवान, प्रवेश उरांव, शुभम कुमार, प्रवेश कुमार, जलील अंसारी, सुनील कुमार, गणेश सिंह, मोहन जायसवाल, अशोक सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!