
जंगल से भटककर गिजनियाटांड़ पहुंचा घायल कोटरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Latehar : शनिवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के गिजनियाटांड़ मुहल्ले में जंगल से भटककर एक कोटरा (हिरण का बच्चा) पहुंच गया।स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।हिरण के बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन को दी।सूचना मिलते ही श्री रंजन मौके पर पहुंचे,उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण के बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
वन विभाग की टीम उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गई।समय पर सूचना मिलने और संतोष रंजन की पहल से घायल वन्यजीव को समय पर मदद मिल सकी।स्थानीय लोगों ने भी वन्यजीव की सुरक्षा के लिए तत्परता दिखाने की सराहना की।





