पलामू के प्रसिद्ध लोक कलाकार शिवकुमार चौधरी का निधन
Palamu : पलामू जिला के बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पजरी गांव निवासी लोक कलाकार शिवकुमार चौधरी का बीते रात निधन हो गया। इनकी निधन से कलाकार जगत में अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

शिवकुमार चौधरी के निधन से कलाकार जगत में की लहर दौड़ गई है। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विश्रामपुर विधानसभा के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी और शिशिर कुमार शुक्ला ने शिवकुमार चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बता दें कि शिवकुमार चौधरी लोक कलाकार थे, जो पलामू में काफी लोकप्रिय थे। पलामू में उनके द्वारा गाए गए लोकगीत काफी प्रचलित थे।



