जिला खाद्य सुरक्षा और तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा दुकानों का औचक निरीक्षण

Latehar : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न किराना दुकानों ओर होटलों में खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर रोक लगाने तथा आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता , सरिता जेराई, नागेंद्र कुमार जिला परामर्शी एनटीसीपी एवम बरवाडीह पुलिस, छिपादोहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण के क्रम में मिलन स्वीट्स प्रिंस मिष्ठान विजय होटल अलीमुद्दीन जेनरल स्टोर सोनू जेनरल स्टोर सुरेश किराना स्टोर परमानंद किराना स्टोर विशाल किराना स्टोर बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालित पाया गया। यहां 150 पैकेट एक्सपायरी अमूल दही को मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि छेना एवं खोवा मौके पर नष्ट कराया गया ,, बरवाडीह निरीक्षण के दौरान तंबाकू बिक्री पर रोक थाम हेतु अवैध रूप से बेची जा रही तंबाकू प्रोडक्ट पर 2700 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया।

जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमित रूप से यह अभियान चलाई जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!