जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक, आत्मसमर्पित उग्रवादियों के पुनर्वास पर चर्चा

लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार के अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उग्रवादियों के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत देय विभिन्न सुविधा की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा परिवारों के सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत समीक्षा किया गया।बैठक में समिति के द्वारा प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 01 आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को पुनर्वास पेकेज प्रदान करने का अनुशंसा किया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, मंडल कारा अधीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!