
झारखंड के पलामू और जामताड़ा में हाई स्पीड का कहर, बाल-बाल बच्चे लोग
Ranchi : झारखंड के पलामू ओर जामताड़ा में मंगलवार को हाई स्पीड का कहर देखने को मिला। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक हाई स्पीड हाईवे घर में जा घुसा। संयोग से लोग बाल-बाल बच गए। इसी तरह जामताड़ा में भी एक हाई स्पीड ट्रक स्कूल के चारदीवारी से जा टकराया।इस घटना में भी स्कूली बच्चे बच गए।

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापुड़िया उच्च विद्यालय के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की चारदीवारी से जा टकराया.
घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. अचानक हुई इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. छात्र और शिक्षक बाल बाल बचे।
इधर पलामू जिला स्थित पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा एक मकान में जा घुसा. इस घटना में मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिस घर में हाईवे घुसा उसे घर के लोग बाल बाल बच गए।



