ट्रांसफार्मर में लगी आग, रात भर बिजली गुल, गर्मी से लोग परेशान

Palamu : शहर थाना के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर में बीती रात अचानक आग लग जाने के कारण रात भर इस क्षेत्र की बिजली गुल रही।जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार ओवरलोडिंग होने के कारण शनिवार की रात शहर थाना के समीप लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई।आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गई।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर बिजली को बंद कराया गया।और आग पर काबू पाया गया।अभी तक बिजली नहीं आई है।जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!