ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक घायल, हालत गंभीर

Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी मदन बैठा के पुत्र उदय कुमार बैठा उम्र 26 वर्ष बीती रात ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल उदय कुमार बैठा ने बताया कि वह सिकंदराबाद में मजदूरी का काम करता है।मंगलवार को वह ट्रेन से अपने घर आ रहा था। ट्रेन में भीड़ रहने के कारण वह ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था।इसी बीच किसी व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया।जिसमें ट्रेन से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा तो जीआरपी थाना की पुलिस और ट्रेन में सफर कर रहे अन्य लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल उदय कुमार बैठा का इलाज करवा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!