ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर
मेदिनीनगर।पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया गांव निवासी आनंद कुमार पासवान मंगलवार की रात करीब 8 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार आनंद पासवान मंगलवार की शाम लेस्लीगंज अपने ननिहाल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नसौरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर की खोजबीन में जुट गई है।



