दुर्गा प्रसाद जौहरी लगातार 12वीं बार बने केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष

आय-व्यय विवरण प्रस्तुत होने के बाद भंग की गई पिछली कार्यसमिति

Palamu : श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, पलामू की वार्षिक बैठक रविवार को सदर अस्पताल रोड स्थित दुर्गा मंडप में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से दुर्गा प्रसाद जौहरी को लगातार 12वीं बार महासमिति का अध्यक्ष चुना।


बैठक की शुरुआत में दुर्गा प्रसाद जौहरी ने पिछले वर्ष दुर्गापूजा आयोजन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।विवरण पर चर्चा के बाद पिछली कार्यसमिति को विधिवत भंग कर दिया गया। इसके बाद नई कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया को लेकर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हुआ।
सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर दुर्गा प्रसाद जौहरी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।इसके साथ ही आगामी दुर्गोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई।


बैठक में पूजा-अर्चना, आयोजन की व्यवस्थाओं, विभिन्न पूजा समितियों के बीच समन्वय तथा दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया।सदस्यों ने मां दुर्गा के महापर्व को पलामू की धार्मिक आस्था,सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता के अनुरूप आयोजित करने पर जोर दिया।


बैठक में नवीन तिवारी,बबलू गुप्ता,सोनू सिंह नामधारी, बीएम पांडेय,सतीश तिवारी, अरविंद अग्रवाल,संदीप दास,संजय राज, रूपा सिंह,सतीश जौहरी, बिल्लू तिवारी,प्रेम शंकर गुप्ता,हेमंत सिंह,अभिषेक तिवारी,किरण अग्रवाल, आकाश कुमार,विनीत पांडेय,शुभम प्रसाद,श्यामजी चौधरी,संजय पासवान,मंजू गुप्ता,लीलावती देवी,राज वर्मन,संजय गुप्ता,उषा माखड़िया,यश वंशल, रंजीत चंद्रवंशी,प्रभात अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र सोनी,कमल गुप्ता, शोभा देवी,सोनू गुप्ता और मनीष मिश्रा सहित शहर की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!