पत्रकार नरेंद्र के दादी अझोला देवी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शिक्षक रामगोविन्द राम
नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार के अति सुदूरवर्ती पंचायत डगरा के अंतकला निवासी रामपति राम के धर्मपत्नी अझोला देवी की श्रद्धांजलि समा का आयोजन की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर व संत शिरोमणि गुरु रविदास और करुणा की सागर महात्मा गौतम बुद्ध व अझोला देवी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से रविदास विकास समिति के अध्यक्ष सह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरडंडा के प्रधानाध्यापक राम गोविंद राम शिक्षक, सचिव कृष्णा कुमार रवि, बसपा जिला सचिव अनुज कुमार, पूर्व बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, बौद्धाचार्य लल्लू राम , पत्रकार विश्वप्रेम कुमार रंजन- विनय कुमार ने उनकी चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। वही पर मौजूद रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम ने कार्यक्रम के संबोधन करते हुए कहा कि श्राद्ध और श्रद्धांजलि के बारे में विस्तृत रूप चर्चा किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बौद्ध पद्धति से की गई। कार्यक्रम एक ही दिन समापन करने की जरूरत है।उन्होंने ने कहा कि अपने समर्थ के अनुसार ही खानपान की व्यवस्था करें और व्यर्थ खर्च से बचें। बचत की राशि से अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें। कर्ज लेकर भोज में अधिक खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है।
इस मौके पर शिक्षक विजय राम , डब्लू कुमार समेत उनकी पति रामपति राम, पुत्र झकासी राम , लल्लू राम पौत्र नरेंद्र ,हरेंद्र ,पुत्रवधु के अलावा हित कुटुंब समेत काफी संख्या में महिला पुरुष लोग मौजूद थे।



