नई मोहल्ला में महिला की मौत के बाद पति फरार, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला निवासी विशाल कुमार की पत्नी रश्मि कुमारी की मौत जहरीला पदार्थ का सेवन करने से हो गई। इस मामले में मायके पक्ष वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतिका रश्मि कुमारी के परिजनों का घर पांकी में है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को रश्मि ने मेदनीनगर शहर के नई मोहल्ला निवासी विशाल कुमार से लव मैरिज शादी की थी। रश्मि नई मोहल्ला अपने पति विशाल कुमार के साथ ससुराल में रह रही थी।

इसी बीच शनिवार की शाम रश्मि ने ससुराल में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में रश्मि कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद से रश्मि कुमारी के पति विशाल कुमार फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार ,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



