नगर अध्यक्ष ने जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

लातेहार:जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में आयोजित 7वें लातेहार जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां जिले भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, अनुशासन और आत्मबल को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया और कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट योगासन प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। मौके पर पंकज कुमार, गौरव दास,सोनू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!