नरक बना बैरिया चौक ! जर्जर सड़क के कारण राहगीरों को हो रही है परेशानी
Palamu : मेदिनीनगर शहर के बैरिया चौक के पास सड़क की स्थिति काफी झज्जर हो गई है।जिसके कारण आए दिन राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि यह नगर निगम नहीं नरक निगम बन गया है।

स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रतिवर्ष बिजली पानी और सड़क के नाम पर लोगो से टैक्स वसूलती है।इसके बाद भी शहर की स्थिति बदहाल बनी हुई है। लोगों को सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है।
बैरिया चौक स्थित सड़क की स्थिति इतना खराब हो गई है की यहा कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कारण यह है की गड्ढे में पानी भरा हुआ है। जिसके कारण राहगीरों को पता ही नहीं चलता है की सड़क पर स्थित गड्ढा कितना गहरा है। यहां पर कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है। यहां पर कई बार दुर्घटना हो भी चुकी है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया है।




